रात एक बजे से सुबह 10 बजे तक एक समान रहा कांवरियों का रैला

Updated at : 14 Aug 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
रात एक बजे से सुबह 10 बजे तक एक समान रहा कांवरियों का रैला

देवघर : तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया पथ में रविवार रात एक बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक कांवरियों का एक समान रैला चलता रहा. सुबह तीन बजे से छह बजे तक कांवरिया पथ में पैर रखने की जगह तक नहीं थी. दुम्मा गेट में प्रवेश करते ही कांवरिये बगैर विश्राम […]

विज्ञापन
देवघर : तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया पथ में रविवार रात एक बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक कांवरियों का एक समान रैला चलता रहा. सुबह तीन बजे से छह बजे तक कांवरिया पथ में पैर रखने की जगह तक नहीं थी. दुम्मा गेट में प्रवेश करते ही कांवरिये बगैर विश्राम किये बाबा नगरी की ओर चल रहे थे. सुबह पांच बजे से सुबह 10 बजे तक प्रति घंटा सात से आठ हजार कांवरिये दुम्मा गेट टोल गेट में निबंधन कार्ड प्राप्त कर रहे थे.
तीसरी सोमवारी को लेकर कांवरिया पथ से भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सक्रिय रहा. प्रशासन एनाउंसमेंट कर कांवरिये से विश्राम करने की अपील कर रहे थे. साथ ही देवघर में उमड़ी भक्तों की भीड़ की जानकारी दे रहे थे. कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान जगह-जगह कांवरिया पथ में मुस्तैद थे, हालांकि सोमवारी को अधिकांश इंद्र वर्षा दोपहर में बंद रही. इससे उमस भरी गर्मी से कांवरियों को परेशानी हो रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola