पुलिस पर हमला मामले में 40-50 अज्ञात पर एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 7:47 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को सुलझाने गयी पुलिस के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार 10 मेलर समुदाय के लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित दुमका जिलांतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी किशुन सिंह, विष्णु प्रसाद […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को सुलझाने गयी पुलिस के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार 10 मेलर समुदाय के लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित दुमका जिलांतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी किशुन सिंह, विष्णु प्रसाद सिंह, गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कुरमनघाट निवासी विजय राय, पैरडीह निवासी प्रकाश सिंह, बाबूलाल राय, पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के कमराबांध निवासी तारकेश्वर राय, पोखरिया निवासी नकुल राय, घाघरा गांव निवासी रामविलास सिंह, दिनेश सिंह व रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव निवासी मालो सिंह को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया.
मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार की शिकायत पर एफआइआर दर्ज किया गया है. जिक्र है कि दो जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि 40-50 की संख्या में हरवे-हथियार से लैस होकर असामाजिक तत्वों ने घाघरा के सहदेव यादव के घर पर हमला कर दिया. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की भी सूचना मिली थी. कैलाश व उसकी पत्नी को खोज रहे थे. वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिस-बलों के साथ वहां पहुंचे तो कुछ लोगों को तलवार लहराते हुए ग्रामीणों को डराते देखा.
पुलिस को देखकर कुछ लोग सांझो के घर की तरफ बढ़ने लगे. पुलिस ने बातचीत कर समझाने का प्रयास किया तो वे लोग उलझने लगे. पुलिस पर तलवार, छूरा, तीर-धनुष तानकर हमला कर दिया. रायफल छीनने का प्रयास किया. बाद में सूचना पर अतिरिक्त पदाधिकारी व पुलिसकर्मी पहुंचे तो वे लोग भागने लगे. उनलोगों में से 10 लोगों को पकड़ लिया गया. उनलोगों के पास से लाठी-डंडा, छूरा, तीर-धनुष आदि बरामद किया गया. पूछताछ में उनलोगों ने पुलिस को बताया कि सांझो सिंह व उसके पुत्रों के कहने पर विभिन्न जगह के मेलर पार्टी के संगठन के नाम पर जमीन कब्जा कराने, खेत जोतने व कैलाश की हत्या कराने के लिये बुलाया गया है.
उनलोगों ने भागे हुए कुछ लोगों का नाम गोसाइडीह निवासी राबड़ी सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह, लुटियातरी निवासी नंदलाल सिंह, रिखिया के बंका निवासी पलटन राय, किनु राय बताया. पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी सांझो सिंह व उसके पुत्रों के कहने पर मेलर पार्टी नेता दामोदर सिंह के नेतृत्व में 200 की संख्या में पहुंचे लोगों ने कैलाश की मकान तोड़कर जमीन जोत लिया था. इस संबंध में भी मोहनपुर थाने में एफआइआर दर्ज है. मोहनपुर व रिखिया थाना क्षेत्र में कई अन्य लोगों के भी जमीन जोतने की योजना थी. बीते बुधवार को बंका में 50 की संख्या में पहुंचकर खेत जोतकर कब्जा दिलाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola