अध्यक्ष व सचिव के बीच हाथापाई, चुनाव स्थगित

Updated at : 24 Jul 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष व सचिव के बीच हाथापाई, चुनाव स्थगित

सारठ बाजार : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बानचनियां में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव अघ्यक्ष व सचिव के विवाद के कारण सोमवार को नहीं हो सका. चुनाव को लेकर अध्यक्ष व सचिव के बीच हाथपाई भी हो गयी. इस विवाद को देखकर पर्यवेक्षक अनिल तिवारी व नंदकिशोर यादव ने चुनाव को स्थगित कर […]

विज्ञापन
सारठ बाजार : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बानचनियां में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव अघ्यक्ष व सचिव के विवाद के कारण सोमवार को नहीं हो सका. चुनाव को लेकर अध्यक्ष व सचिव के बीच हाथपाई भी हो गयी. इस विवाद को देखकर पर्यवेक्षक अनिल तिवारी व नंदकिशोर यादव ने चुनाव को स्थगित कर दिया.
चुनाव को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बताया कि बीआरसी कार्यालय से विप्रस की तिथि तय की गयी थी. अध्यक्ष कैलाश तांती आकर सचिव के साथ हंगामा करने लगा. सचिव भीम प्रसाद दास ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी. इसी बीच अध्यक्ष कैलाश तांती आकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. इधर,
अध्यक्ष कैलाश तांती ने कहा कि 2014 में ही स्कूल भवन बनना शुरू हुआ था. आज तक भवन अधूरा है. भवन निर्माण में काफी गड़बड़ी हुई है. बीआरसी कार्यालय व कृषि मंत्री को भी जांच के लिए आवेदन दिये हैं. जांच के बाद ही चुनाव कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola