जजर्र मकान से नहीं हट रहे किरायेदार

Published at :30 May 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
जजर्र मकान से नहीं हट रहे किरायेदार

देवघर: निगम क्षेत्र के एसबी राय रोड निवासी अशोक कुमार साह ने डीसी को आवेदन देकर जजर्र मकान से किरायेदारों को हटाने की मांग की है. यह आवेदन हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में किया है. श्री साह द्वारा इस संबंध में जनहित याचिका डब्ल्यूपीसी नंबर 7676/11 दाखिल किया था जिसमें 28 अप्रैल 2013 को […]

विज्ञापन

देवघर: निगम क्षेत्र के एसबी राय रोड निवासी अशोक कुमार साह ने डीसी को आवेदन देकर जजर्र मकान से किरायेदारों को हटाने की मांग की है. यह आवेदन हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में किया है.

श्री साह द्वारा इस संबंध में जनहित याचिका डब्ल्यूपीसी नंबर 7676/11 दाखिल किया था जिसमें 28 अप्रैल 2013 को किरायेदारों से भवन खाली कराने का आदेश स्थानीय प्रशासन को दिया गया है.

इस आदेश के संदर्भ में नगर आयुक्त देवघर नगर निगम ने एसपी देवघर से सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुरोध किया था, लेकिन सशस्त्र बल की व्यवस्था नहीं कराने से कार्य में प्रगति नहीं हुई है. इधर वर्षा में जजर्र भवन एक अंश अचानक ढह गया है. इससे जान माल नुकसान की संभावना बढ़ गयी है. इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की मांग श्री साह ने डीसी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola