बीयर 110, केन 90 रुपये करो व लीकर में पांच रुपये बढ़ाओ
Updated at : 17 Jul 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : जिले में ओवर रेट में शराब बिक रहा है. इसका खुलासा दुकानों के सेल्समैन ही कर रहे हैं. हर रोज ओवररेट शराब बेचवाने संबंधी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल ऑडियो सेल्समैन को काम कराने वाली प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि व सेल्समैन के बातचीत की है. सोमवार को भी दो […]
विज्ञापन
देवघर : जिले में ओवर रेट में शराब बिक रहा है. इसका खुलासा दुकानों के सेल्समैन ही कर रहे हैं. हर रोज ओवररेट शराब बेचवाने संबंधी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल ऑडियो सेल्समैन को काम कराने वाली प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधि व सेल्समैन के बातचीत की है. सोमवार को भी दो ऑडियो वायरल हुआ.
ऑडियो में कंपनी के अधिकारी व सेल्समैन बातचीत करते हैं. सेल्समैन से कंपनी अधिकारी कहता है कि बीयर 110 रुपये करो, केन 90 रुपये व बाकी लीकर पांच रुपये बढ़ाओ. दूसरे ऑडियो में कंपनी का अधिकारी कहता है कि चालू कर दिया, करो. सेल्समैन जवाब देता है कि दिनभर का पैसा लीजियेगा. इस पर कंपनी अधिकारी कहता है कि माइनस कर देंगे.
फिर सेल्समैन जवाब देता है कि कल से कर देंगे. सब करेगा तो हम भी कर देंगे. इस पर सुधाकर के नाम का जिक्र करते हुए कंपनी अधिकारी कहता है कि वह नहीं बताया. सेल्समैन कल से करने की बात कहता है तो कंपनी अधिकारी हवाला देता है कि प्रेम का हाल नहीं देखा, कर दो नहीं तो वही होगा.
कई सेल्समैन ने डीसी को भी दी है शिकायत : बिक्री में अनियमितता का आरोप बिक्री में लगे कर्मियों ने ही लगाया है. जिले में फ्रंटलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है. सोमवार को इन दुकानों के कई सेल्स मैन ने उत्पाद विभाग कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. वहीं डीसी को भी एक शिकायत दिया है. उनलोगों का आरोप है कि कंपनी की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में शराब बेचने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे उन लोगों ने नहीं माना तो उन्हें हटा दिया गया है.
साथ ही वेतन बकाया होने का आरोप भी लगाया. डीसी से उनलोगों ने कार्रवाई की मांग की है. डीसी को दिये आवेदन में कहा है कि कंपनी द्वारा कहा जाता है कि शराब निर्धारित मूल्य से अधिक लेकर हमें दें. ऐसा नहीं करने पर कर्मियों को हटा दिया जा रहा है. पिछले कई माह से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. कंपनी के सुधाकर सिंह व धर्मेन्द्र सिंह द्वारा बार-बार ओवर रेट के लिए दबाव बनाया जा रहा है. साथ ही काम से हटा देने की धमकी दी जा रही है. जिन दुकानों से ओवर रेट नहीं मिल रहा है, वहां से कर्मियों को हटाया जा रहा है.
डीसी को दिये आवेदन में प्रेम कुमार, दिलीप सिंह, चंदन कुमार, महेश कुमार व अमित कुमार का हस्ताक्षर अंकित है. इस संबंध में पूछे जाने पर फ्रंटलाइन कंपनी के धर्मेंद्र ने बताया कि वे मीटिंग में रांची आये हैं. लौटने पर मामला देखेंगे तभी कुछ कह सकते हैं. हालांकि ओवर रेट की बात बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




