मृतक रमेश की निकाली शव यात्रा, दी गयी मुखाग्नि
Updated at : 12 Jul 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : मृतक रमेश हरि की बुधवार को शव यात्रा निकाली गयी. 407 ट्रक को फूल-माला से सजा कर शव को रखा गया. यह महेशमारा आवास से निकल कर झौंसागढ़ी, शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौक होते हुए शिवगंगा तट स्थित श्मशान लाया गया. लोगों ने रमेश हरि अमर रहे का नारा लगाया. छोटे […]
विज्ञापन
देवघर : मृतक रमेश हरि की बुधवार को शव यात्रा निकाली गयी. 407 ट्रक को फूल-माला से सजा कर शव को रखा गया. यह महेशमारा आवास से निकल कर झौंसागढ़ी, शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक, लक्ष्मीपुर चौक होते हुए शिवगंगा तट स्थित श्मशान लाया गया. लोगों ने रमेश हरि अमर रहे का नारा लगाया. छोटे भाई राजू ने मुखाग्नि दी. शव यात्रा में पार्षद रवि राउत, समाजसेवी सुनील गुप्ता, विनोद वर्मा आदि कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक लोग शामिल हुए.
आंबेडकर विचार मंच ने की शोक सभा
देवघर. रमेश हरि की मौत के बाद आंबेडकर विचार मंच देवघर की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता रमेश हरि की आत्मा की शांति की कामना की. सबों ने दो मिनट का मौन रखा व शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जतायी. इस अवसर पर राम लखन राम, बिंदेश्वरी पासवान, सत्यनारायण राम, जयनारायण त्यागी, सुमन पंडित, टिकैत दास, हीरा दास आदि मौजूद थे. यह जानकारी मंच के अध्यक्ष राम लखन राम ने दी.
गुरुवार को मुन्ना का शव रख कर करेंगे मुख्य सड़क जाम
देवघर : मुन्ना सिंह की मौत की खबर सुनते ही घर पर लोगों का आना शुरू हो गया. घर पर केवल बड़ी बहू हैं. सारे सदस्य मुन्ना के इलाज कराने रांची चले गये हैं. सभी लोग मृतक मुन्ना सिंह के घर के बाहर ही शव के आने का इंतजार कर रहे हैं. इसमें रिश्तेदार के अलावा बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोग शामिल हैं. लोगों में गुस्सा व आक्रोश बढ़ रहा है. सभी लोग एक स्वर में बाजार बंद कराने की बात कह रहे थे. कुछ लोग कह रहे थे कि मंगलवार को घटना के बाद भी एसपी, डीसी दोनों में से कोई नहीं आये. गुरुवार को मुन्ना सिंह के शव को रख कर सड़क जाम किया जायेगा. डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी नरेंद्र कुमार सिंह के आने के बाद ही शव उठाया जायेगा.
मुन्ना की मौत पर मंच ने जताया शोक
देवघर. मुन्ना सिंह के निधन पर नेता जी सुभाष जागृति मंच ने शोक व्यक्त किया है. मंच में दोनों मृतक वरीय सदस्य थे. रमेश हरि सचिव व मुन्ना सिंह उपाध्यक्ष थे. मंच के अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, विनोद वर्मा, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, कृष्णा ठाकुर, अरूप कुमार, चंद्र शेखर रजक, कुणाल कुमार आदि ने शोक जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




