सभी स्कूलों में 9 अगस्त तक होगा विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनारायठाढ़ी के स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन 9 अगस्त तक पूरा किया जाएगा. अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी.

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी (देवघर): जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलराम, प्राथमिक विद्यालय बाराकमरा डंगाल, डिमजोरी, जरुवाडीह, पहरिडीह टू समेत 15 विद्यालयों में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया जाना था. कुछ विद्यालयों में एसएमसी का गठन पर्यवेक्षक की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जबकि कुछ विद्यालयों में छात्रों के अभिभावकों की कम उपस्थिति के कारण गठन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई.

विज्ञापन

बीइइओ अमिताभ झा ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर छह अगस्त से नौ अगस्त तक प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का नए सिरे से गठन किया जाएगा. समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा, उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को एसएमसी गठन के संबंध में सूचना दे दी गई है. गठन प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: आक्रोश में अभ्यर्थियों ने निकाला फ्लैशलाइट मार्च,10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola