36 सदस्यीय देवघर योगासन टीम चाईबासा रवाना, पदकों पर रहेगी नजर
योगा टीम जसीडीह से चाईबासा के लिए रवाना
26वीं झारखंड सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए देवघर की 36 सदस्यीय टीम चाईबासा रवाना हुई.
वरीय संवाददाता, देवघर
26वीं झारखंड सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए देवघर जिले की 36 सदस्यीय टीम शुक्रवार को जसीडीह से चाईबासा के लिए रवाना हुई. पश्चिमी सिंहभूम के पिल्लई टाउन हॉल में 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था राजस्थान भवन, तुंगरी तथा रुंगटा मैरिज हाउस में की गयी है.
टीम शुभकामनाओं के साथ रवाना
जिला योगा संघ ने टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पिछले कई सप्ताह से चल रही थी. टीम में 8-10 वर्ष से लेकर 30-35 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी शामिल हैं. खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और अधिक से अधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जतायी गयी है.
टीम में शामिल लोग
देवघर टीम में ओम कुमार, सुधांशु खिलाड़ी कुमार, राज कुमार, आद्या झा, शगुन कुमारी, अमन कुमार, अंश राज, उदित्य यादव, युवराज, परी कुमारी, शाम्भवी कुमारी, अभिप्सा सिंह, संजीवनी सतपथी, आकृति कुमारी, सृष्टि सिन्हा, उत्सव आनंद, आयुष आनंद, सुमन घरिदार, ओजस्विनी सतपथी, अर्जुन कुमार महथा, फूल कुमारी, विक्रम चौधरी, गौतम कुमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.
संघ ने जतायी पदकों की उम्मीद
जिला योगा संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि टीम अपने अनुशासित प्रदर्शन और कठिन अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवघर को कई पदक दिलाने में सफल होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए