बाइक चोर को मोहनपुर पुलिस ने दबोचा, बिना नंबर की पल्सर बरामद

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर थाना में एसडीपीओ कुलदीप कुमार के द्धारा गिरफ्तार बाइक चोर से पूछताछ करते | Prabhat Khabar Network

मोहनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बांझी जंगल के पास एक शातिर बाइक चोर को बिना नंबर की चोरी की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझी जंगल के पास गुरुवार की रात मोहनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी दुमका जिले के रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक चोर दुमका से देवघर की ओर चोरी की बाइक लेकर आने वाला है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गयीं और घोरमारा समेत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आता दिखाई दिया.

पुलिस से बचने के लिए जंगल की ओर भागा, पीछा कर दबोचा

पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी बाइक लेकर भागने लगा और बांझी जंगल की ओर निकल गया. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया. काफी दूर तक खदेड़ने और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की गयीं. पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है.चोरी की बाइक बंगाल की बतायी जा रही है.

बाइक चोर गिरोह से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद दुमका जिले के गोपीकांदर थाना की पुलिस भी मोहनपुर थाना पहुंची. वहीं देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने भी थाना पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी अंतरजिला बाइक चोर गिरोह से है या नहीं.

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर कई थानों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं. मोहनपुर पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद कई अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है.


विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola