उर्मिला कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने की अनुशंसा
Updated at : 05 Jul 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य बीच में छोड़ने के कारण हुई कार्रवाई एनआरइपी की रिपोर्ट पर डीसी ने सरकार को भेजा पत्र देवघर : मानसरोवर से बाबा मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए बाबा मंदिर के साथ उर्मिला कंस्ट्रक्शन ने एकरारनामा किया था. लेकिन कंपनी ने ब्रिज की मरम्मत का […]
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य बीच में छोड़ने के कारण हुई कार्रवाई
एनआरइपी की रिपोर्ट पर डीसी ने सरकार को भेजा पत्र
देवघर : मानसरोवर से बाबा मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य के लिए बाबा मंदिर के साथ उर्मिला कंस्ट्रक्शन ने एकरारनामा किया था. लेकिन कंपनी ने ब्रिज की मरम्मत का कार्य आधा-अधूरा ही छोड़ दिया. कंपनी को काम के लिए वर्क ऑर्डर बीते वर्ष 2017 में श्रावणी मेले से पूर्व ही मिला था. लेकिन काम आज तक पूरा नहीं किया गया. कंपनी को मंदिर की ओर से कई बार नोटिस किया गया लेकिन कंपनी ने गंभीरता नहीं दिखायी. इसके बाद बाबा मंदिर प्रशासन ने ब्रिज की जांच एनआरइपी से करवा कर रिपोर्ट मांगी. एनआरइपी के रिपोर्ट के आधार पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने उर्मिला कंस्ट्रकशन कंपनी के दीपक कुमार भरथुआर (कोलकाता) को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए सरकार को पत्र लिख दिया है.
कहते हैं कंपनी के एमडी
इस संबंध में कंपनी के एमडी दीपक भरथुआर ने बताया कि वहां काम करना बहुत ही जटिल है. जिला प्रशासन का पेमेंट का रवैया भी सही नहीं रहा है और काम भी बहुत पहले ही प्रशासन ने क्लोज कर लिया है. इसके एवज में कंपनी का पैसा भी काट लिया गया है.
-दीपक भरथुआर, एमडी, उर्मिला कंस्ट्रक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




