अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं झुलसी पूजा की हालत गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 3:52 AM

विज्ञापन

केरोसिन डालकर पति व सास पर आग लगाने का आरोप देवघर : अलग-अलग घटना में गुरुवार को दो महिलाएं झुलस गयी. झुलसी महिलाओं में जसीडीह थाना क्षेत्र की तेलगवाडीह निवासी पूजा देवी व सिमरा निवासी दुर्गा देवी शामिल हैं. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद […]

विज्ञापन

केरोसिन डालकर पति व सास पर आग लगाने का आरोप

देवघर : अलग-अलग घटना में गुरुवार को दो महिलाएं झुलस गयी. झुलसी महिलाओं में जसीडीह थाना क्षेत्र की तेलगवाडीह निवासी पूजा देवी व सिमरा निवासी दुर्गा देवी शामिल हैं. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने पूजा की हालत गंभीर व दुर्गा की हालत खतरे से बाहर बतायी है. पूजा ने नगर पुलिस को दिये बयान में कहा है कि शादी के बाद पति व सास प्रताड़ित करती थी. सुबह में दोनों ने मिलकर जान मारने की नीयत से केरोसिन डालकर आग लगा दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola