एसडीओ ने पुनासी जलाशय योजना के रैयतों संग की बैठक, मांगा सहयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : पुनासी जलाशय योजना से जुड़े सात गांवों के रैयत रविवार को एसडीअो रामनिवास यादव से मिले अौर अपनी जमीन के दर का पुनर्निर्धारण की मांग की. सभी रैयत मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराज कुरुमटांड़, अौराबाड़ी, शहरपुरा, गढ़िहारी, देवथर आदि गांव के थे. रैयतों को आश्वासन देते हुए एसडीअो ने कहा आप […]
विज्ञापन
देवघर : पुनासी जलाशय योजना से जुड़े सात गांवों के रैयत रविवार को एसडीअो रामनिवास यादव से मिले अौर अपनी जमीन के दर का पुनर्निर्धारण की मांग की. सभी रैयत मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराज कुरुमटांड़, अौराबाड़ी, शहरपुरा, गढ़िहारी, देवथर आदि गांव के थे.
रैयतों को आश्वासन देते हुए एसडीअो ने कहा आप अपने ज्ञापन हमें दें. जलाशय योजना के काम को बाधित नहीं करें, काम होने दें. आपकी मांग को वरीय पदाधिकारी के समक्ष रखेंगे. बैठक में मोहनपुर सीअो राकेश तिवारी, डीएलअो अनिल यादव, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश चौधरी, सहायक अभियंता बैजनाथ प्रसाद, कनीय अभियंता दया राम सहित संबंधित पंचायत के मुखिया हिमांशु यादव सहित तकरीबन 80 की संख्या में विस्थापित शामिल थे.
बैठक में रैयतों ने कहा कि जमुआ गांव की तर्ज पर उनकी अधिग्रहित भूमि का दर पुन: निर्धारित कर नये दर पर उन्हें मुआवजे का भुगतान किया जाये. बतातें चलें कि जमुआ को छोड़ दूसरे सभी गांवों के विस्थापितों को पहले ही मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है. जबकि बजट न जा पाने के कारण जमुआ के रैयतों को जुलाई-अगस्त माह के बीच बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










