आइसीयू में मरीजों को पहनना होगा अस्पताल का कपड़ा

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नये साल में सदर अस्पताल के आइसीयू में नयी व्यवस्था लागू होगी. इसके तहत आइसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों को अब अस्पताल का ही वस्त्र पहनना होगा. यह निर्णय सदर अस्पताल मैनेजमेंट सोसाइटी की बैठक में लिया गया. इस निर्णय के आलोक में अस्पताल के आइसीयू के बेड पर बिछने वाले बेड […]

विज्ञापन
देवघर : नये साल में सदर अस्पताल के आइसीयू में नयी व्यवस्था लागू होगी. इसके तहत आइसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों को अब अस्पताल का ही वस्त्र पहनना होगा. यह निर्णय सदर अस्पताल मैनेजमेंट सोसाइटी की बैठक में लिया गया. इस निर्णय के आलोक में अस्पताल के आइसीयू के बेड पर बिछने वाले बेड शीट व मरीजों के वस्त्र का एक रंग निर्धारित किया गया है.
आइसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों के वस्त्र व बेड शीट आसमानी (स्काई ब्लू) रंग के होंगे. अस्पताल प्रबंधन समिति द्वारा आइसीयू के मरीजों के वस्त्र व बेड शीट की खरीद कर ली गयी है. आइसीयू से जब मरीज डिस्चार्ज होकर जाने लगेंगे, तब उन्हें कपड़े आइसीयू इंचार्ज के पास जमा कर देना होगा. नये साल के प्रथम सप्ताह में आइसीयू के अंदर यह नयी व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी.
हर दिन अलग रंग का होगा मरीजों का बेड शीट
जनवरी 2018 से सदर अस्पताल का वार्ड भी बदला-बदला नजर आयेगा. इसके तहत मरीजों के बेड की बेड शीट हर दिन बदलेगी. जानकारी के मुताबिक, मरीजों के बेड पर हर दिन अलग-अलग रंग की बेड शीट बिछायी जायेगी. यह निर्णय अस्पताल मैनेजमेंट सोसाइटी की बैठक में लिया गया.
इस निर्णय के तहत अस्पताल प्रबंधन समिति ने अलग-अलग रंग की कुल 1400 बेड शीट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हर रंग की दो-दो सौ बेड शीट की खरीद की जा रही है. निर्णय के मुताबिक, मरीजों की बेड शीट के लिए सफेद, हरा, गुलाबी, पीला, बैंगनी, ब्लू व लाइट-ग्रे रंग तय किया गया है. इससे मरीजों के बेड की साफ-सफाई भी नजर आयेगी और सबकुछ बदला-बदला सा नजर आयेगा.
मरीज के साथ रह सकेंगे एक ही परिजन, मिलेगा अटेंडेंट कार्ड
बड़े अस्पतालों की तर्ज पर सदर अस्पताल में अब मरीजों के साथ केवल एक ही अटेंडेंट रह सकेंगे. इसके लिए जनवरी 2018 से सदर अस्पताल में कार्ड सिस्टम लागू किया जा रहा है.
मरीजों के परिजनों के लिए कार्ड जारी होगा, जिसमें वार्ड में मरीज के साथ सिर्फ एक ही अटेंडेंट रह सकेंगे. बिना कार्ड के मरीजों के अटेंडेंट को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया जायेगा. जब मरीज डिस्चार्ज होकर जाने लगेंगे, तब उन्हें वार्ड इंचार्ज के पास अटेंडेंट कार्ड जमा कर देना होगा.
उम्मीद है कि नये साल 2018 के जनवरी माह से नयी व्यवस्था भी लागू कर दी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों के अटेंडेंट कार्ड की छपाई का ऑर्डर दे दिया गया है. इससे जहां अस्पताल के अंदर साफ-सफाई रहेगी, वहीं वार्ड में फिजूल की लगने वाली भीड़ में कमी भी आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola