मधुपुर के युवक से गिरिडीह में नौ हजार व मोबाइल लूटा
मधुपुर थाना क्षेत्र के भिरखीबाद तिलैया का रहनेवाला है भुक्तभोगी युवक मधुपुर/ बेंगाबाद : सामान खरीदने जा रहे एक युवक से चाकू का भय दिखाकर बदमाशों ने साढ़े नौ हजार व एक मोबाइल लूट लिया. घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है. मामले को लेकर युवक ने बेंगाबाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को […]
मधुपुर थाना क्षेत्र के भिरखीबाद तिलैया का रहनेवाला है भुक्तभोगी युवक
मधुपुर/ बेंगाबाद : सामान खरीदने जा रहे एक युवक से चाकू का भय दिखाकर बदमाशों ने साढ़े नौ हजार व एक मोबाइल लूट लिया. घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है. मामले को लेकर युवक ने बेंगाबाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद एएसआइ उमेश सिंह, जयप्रकाश नारायण सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. बताया जाता है कि मधुपुर थाना क्षेत्र के भिरखीबाद तिलैया निवासी कुलदीप सिंह ऑटो पर सवार होकर बेंगाबाद बक्सा और कड़ाही खरीदने आया था.
कुलदीप सिंह ने बताया कि बदमाश भी उसके साथ ही ऑटो पर सवार होकर आये थे. बेंगाबाद के पास ऑटो से उतर कर मंदिर परिसर होते हुए बाजार की ओर बढ़ा. ऑटो पर सवार बदमाश भी ऑटो से उतर कर उसके पीछे हो लिये. इसी क्रम में मफलर बांधे तीन बदमाशों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और चाकू का भय दिखाकर नौ हजार नकद व मोबाइल लूट लिया.
इधर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के बगल लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच की. जिसमें भुक्तभोगी युवक सहजता से कथित बदमाशों को राशि देते दिख रहा है.
इसके अलावा बगल से लोग भी आते-जाते दिख रहे हैं. इधर, एएसआइ उमेश सिंह व जेपीएन सिन्हा ने बताया कि जांच में चाकू दिखाकर छिनतई की घटना का पता नहीं चल रहा है. मामला संदिग्ध लग रहा है. इसके बावजूद गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










