Cyber news : पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे साइबर ठगी, 11 युवक गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 29 Mar 2025 6:59 PM

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह के समीप झाड़ी- जंगल में छापेमारी कर 11 युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कई मोबाइल भी जब्त की है. वहीं सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह के समीप झाड़ी- जंगल में छापेमारी की. इस दौरान 11 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव निवासी ललन कुमार, करौं थाना क्षेत्र के बिरनगड़िया गांव निवासी जाकिर अंसारी, गोविंदपुर गांव निवासी दीपू दास, सारठ थाना क्षेत्र के बभनकुंड गांव निवासी सौरभ कुमार दास, नवादा गांव निवासी इमरान अंसारी, बारा पंसारी गांव निवासी नियाज अंसारी, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया नवाडीह गांव निवासी रितिक दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के रुपाबाद गांव निवासी सूरज कुमार दास, जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास गांव निवासी धीरज कुमार, गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको गांव निवासी मुन्ना मंडल व जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी दिनेश कुमार शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैंक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम में 14 मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड जब्त किये गये. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद सहित एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी, कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰14 मोबाइल सहित 13 सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल नंबरों के खिलाफ मिली हैं ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola