आरएल सर्राफ समेत चार उिव को मिलेगा प्लस टू का दर्जा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विधायक के पत्र पर शिक्षा मंत्री ने दी सहमति देवघर : देवघर विधानसभा के अधीन चार हाइस्कूल को प्लस टू का दर्जा मिलेगा. इसमें आरएल सर्राफ हाइस्कूल, घोरमारा हाइस्कूल, तपोवन हाइस्कूल व रोहिणी हाइस्कूल है. देवघर विधायक नारायण दास की अनुशंसा पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव से इसमें सहमति प्रदान की है. विधायक श्री दास […]
विज्ञापन
विधायक के पत्र पर शिक्षा मंत्री ने दी सहमति
देवघर : देवघर विधानसभा के अधीन चार हाइस्कूल को प्लस टू का दर्जा मिलेगा. इसमें आरएल सर्राफ हाइस्कूल, घोरमारा हाइस्कूल, तपोवन हाइस्कूल व रोहिणी हाइस्कूल है. देवघर विधायक नारायण दास की अनुशंसा पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव से इसमें सहमति प्रदान की है. विधायक श्री दास ने शिक्षा मंत्री से मिल कर उक्त चारों हाइस्कूल को प्लस टू का दर्जा देने का आग्रह किया था. विधायक के अनुसार इन हाइस्कूलों में अगर प्लस टू की पढ़ाई चालू हो जायेगी, तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी. तपोवन, घोरमारा व रोहिणी हाइस्कूल को प्लस टू का दर्जा मिलने से छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. विधायक के इस आग्रह पर शिक्षा मंत्री ने विभाग को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश भी दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










