एसपी पहुंचे मंडल कारा दबंग बंदियों को चेताया

Updated:
विज्ञापन

प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत काराधीक्षक से मांगा बंदियों का डिटेल्स देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह पहली बार मंडल कारा पहुंचे तथा काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर से कारा के अंदर की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली. इसके बाद कारा कार्यालय में काराधीन दबंग बंदियों को बुलाकर पूछताछ भी की. एसपी ने काराधीन हजारीबाग के […]

विज्ञापन

प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत काराधीक्षक से मांगा बंदियों का डिटेल्स

देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह पहली बार मंडल कारा पहुंचे तथा काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर से कारा के अंदर की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली. इसके बाद कारा कार्यालय में काराधीन दबंग बंदियों को बुलाकर पूछताछ भी की. एसपी ने काराधीन हजारीबाग के बंदी डब्लू सिंह सहित उस्मान अंसारी, गौरव नरौने, आशीष मिश्रा, राजन सिंह, संतोष दास व सुनील दास से पूछताछ की तथा आगे से अपराध नहीं करने की चेतावनी दी. एसपी ने मंडल कारा के प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी पूछताछ की. आठ महीने पूर्व से प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम के रिकॉर्ड की मांग काराधीक्षक से की. कारा से निकलते हुए एसपी ने बताया कि इससे जानकारी मिलेगी कि कौन बंदी काराधीन हैं और कौन जमानत पर हैं. इससे सुरक्षा हेतु निगरानी रखी जा सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola