ग्रामीणों ने देखी थी एक साइकिल पर बोरे में लदी किताबें
देवघर : जसीडीह शिक्षा अंचल क्षेत्र के उप्रा विद्यालय धावाटांड़ की सचिव द्वारा पुरानी किताबें बेचे जाने के मामले की जांच सीआरपी जयनारायण ने की. उन्होंने जांच रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जसीडीह सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र को सौंप दी है. जांच रिपोर्ट में बताया है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेशानुसार उप्रा विद्यालय […]
देवघर : जसीडीह शिक्षा अंचल क्षेत्र के उप्रा विद्यालय धावाटांड़ की सचिव द्वारा पुरानी किताबें बेचे जाने के मामले की जांच सीआरपी जयनारायण ने की. उन्होंने जांच रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जसीडीह सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र को सौंप दी है.
इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि एक साइकिल में बोरे में भरी किताबें रोड पर देखी गयी थी, बाकी दो साइकिल की जानकारी नहीं है. वहीं विद्यालय की सचिव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो किताबें बेची गयी थी, उसे फिर विद्यालय में रखवा दी गयी है. साथ ही जांच रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि विद्यालय के एक कमरे में तीन बोरों में भरी किताबें भी नीचे रखी पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










