सीएचसी की व्यवस्था ठीक नहीं, करें दुरुस्त

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा गुरुवार को पालोजोरी पहुंचे. उन्होंने पालोजोरी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी व एमटीसी सेंटर के साथ-साथ मरीजों के वार्ड रूम व अन्य परिसरों का जायजा लिया. उन्होंने धान की उपज, कटाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया. निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की भी […]

विज्ञापन

पालोजोरी: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा गुरुवार को पालोजोरी पहुंचे. उन्होंने पालोजोरी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी व एमटीसी सेंटर के साथ-साथ मरीजों के वार्ड रूम व अन्य परिसरों का जायजा लिया. उन्होंने धान की उपज, कटाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया. निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की भी जांच की.

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनी एलिजाबेथ को कई निर्देश दिये. कहा कि परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ इलाज कराने आने वाले मरीजों को हर संभव देने पर विशेष ध्यान दिया जाये. उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच कर चहारदीवारी निर्माण का भी जायजा लिया.

मौके पर मौजूद एसडीओ नंद किशोर लाल, सीओ पंकज कुमार व बीडीओ विकास कुमार से चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. कहा कि चहारदीवारी निर्माण में जिसकी भी जमीन ली जा रहा है, उसे बदले में दूसरी जमीन उपलब्ध करायी जाये. इसके अलावा जमीन मालिक को आवास योजना का भी लाभ दिलाने का निर्देश दिया. डीसी ने जमीन मालिक से भी बात करते हुए कहा कि उन्हें तकलीफ न हो इस बात को लेकर प्रशासन गंभीर है. उपायुक्त ने सारठ से पालोजोरी तक हो रही सड़क मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया. यह भी कहा कि पालोजोरी बाजार इलाके व बजरंगबली चौक का सौंदर्यीकरण कर उसे आकर्षक लुक प्रदान किया जायेगा. मौके पर डॉ लियाकत अंसारी ,केजीवीए की वार्डन पार्वती मरांडी, लेखापाल कार्तिक केसरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola