पदभार ग्रहण के पूर्व एसपी ने की बाबा की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जिले के नव पदस्थापित पुलिस कप्तान नरेंद्र कुमार सिंह बाबा मंदिर पहुंचे. श्री सिंह ने जिले में पुलिस कप्तान के तौर पर पदभार ग्रहण करने के पूर्व मंदिर पहुंच कर कामना लिंग बैद्यनाथ पर जलार्पण कर जिले में शांति के लिए मंगल कामना की. पुलिस कप्तान को पूजा के पूर्व उनके पुरोहित लालटेन […]

विज्ञापन

देवघर : जिले के नव पदस्थापित पुलिस कप्तान नरेंद्र कुमार सिंह बाबा मंदिर पहुंचे. श्री सिंह ने जिले में पुलिस कप्तान के तौर पर पदभार ग्रहण करने के पूर्व मंदिर पहुंच कर कामना लिंग बैद्यनाथ पर जलार्पण कर जिले में शांति के लिए मंगल कामना की. पुलिस कप्तान को पूजा के पूर्व उनके पुरोहित लालटेन वाला पंडा के वंशज श्रीबाबू खवाड़े ने विधिवत संकल्प करा पूजा अर्चना करायी.

जिले के पुलिस पदाधिकारियों व मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी से मिले
पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी डीसी राहुल सिन्हा से मुलाकात करने समाहरणालय गये. वहां से लौटने के बाद पुलिस हाउस में जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों अौर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola