झारखंड के 22 आइटीआइ को चलायेगी सरकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरकार जून-जुलाई 2018 से संस्थान को चलायेगी मंत्री राज पलिवार का निर्णय देवघर : झारखंड के 22 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) को राज्य सरकार चलायेगी. श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार द्वारा सूची जारी की गयी है. निर्धारित 22 आइटीआइ में से 16 आइटीआइ का एमओयू पीपीपी मोड पर तीन वर्ष पूर्व करार हुआ […]
विज्ञापन
सरकार जून-जुलाई 2018 से संस्थान को चलायेगी
मंत्री राज पलिवार का निर्णय
देवघर : झारखंड के 22 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) को राज्य सरकार चलायेगी. श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार द्वारा सूची जारी की गयी है. निर्धारित 22 आइटीआइ में से 16 आइटीआइ का एमओयू पीपीपी मोड पर तीन वर्ष पूर्व करार हुआ था. लेकिन, विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विभागीय मंत्री राज पलिवार ने एमओयू रद्द कर दिया है.
निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण झारखंड के अवर सचिव द्वारा संस्थान की सूची जारी की गयी है. सूची में औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान विश्रामपुर पलामू, कैरो लोहरदगा, किशनपुर चतरा, चिनियां गढ़वा, मांडर रांची, खूंटी, बेरमो बोकारो, राजमहल साहेबगंज, सोनाहातू रांची, साहेबगंज, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, मनोहरपुर, पोरैयाहाट, कसमार, ईटखोरी, चैनपुर, अल्बर्ट एक्का व ओरमांझी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










