संविधान दिवस: आम से लेकर खास सबने ली शपथ, संविधान का करेंगे सम्मान

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: संविधान दिवस के अवसर पर पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ विकास कुमार राय, बीडब्ल्यूओ सुधीर कुमार, बीपीआरओ विरेंद्र राम, बीइइओ मारसीला सोरेन, बीपीओ नारायण मंडल सहित अन्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान […]

विज्ञापन
पालोजोरी: संविधान दिवस के अवसर पर पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ विकास कुमार राय, बीडब्ल्यूओ सुधीर कुमार, बीपीआरओ विरेंद्र राम, बीइइओ मारसीला सोरेन, बीपीओ नारायण मंडल सहित अन्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का प्रण लिया.

सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों व शिक्षकों ने प्रस्तावना का पाठ किया. सनरेज में ओम प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, विकास विद्यालय में कृष्ण कुमार ने बच्चों को भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में बताया.

वहीं मध्य विद्यालय सरसा, यूएचएस बंसबुटिया, दुबराजपुर, एमएस बंसबुटिया, यूएमएस फाड़ासिमल, बेलडीह, लोरियो, गढ़सरा, बेनीडीह, पालोजोरी, उच्च विद्यालय पालोजोरी, सारसा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पालोजोरी सहित अन्य स्कूलों में भी प्रस्तावना का पाठ किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola