रात के अंधेरे में ट्रक ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, सड़क जाम
देवघर : बुधवार की रात कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर चौक के समीप अज्ञात ट्रक ने एक सब्जी विक्रेता को रौंद डाला. इस घटना में सब्जी विक्रेता घनश्याम की मौत हो गयी. घनश्याम मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया का रहने वाला था. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजन […]
घटना की सूचना पाकर एसडीपीअो दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में कुंडा थाना प्रभारी राजीव रंजन, मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, नगर थाना के प्रभारी पदाधिकारी कैलाश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान चौक पर पहुंचे. लाख समझाने-बुझाने के बावजूद मृतक के परिजन व मुहल्लावासी मानने को तैयार नहीं हो रहे थे.
अंतत: कड़ी मशक्कत के बाद रात 12.15 बजे परिजन व मुहल्लेवासी माने. तब जाकर जाम को हटाया जाना संभव हो सका. बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों चौक पर सब्जी बेचते थे. दो बेटा है, जो पढ़ाई कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










