देवघर में बनेगी स्मार्ट कॉलोनी सस्ती दर पर मिलेगा आवास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्टा विधायक ने कहा स्मार्ट कॉलोनी में सभी सुविधाएं होंगी उपलब्ध गरीबों के लिए मुफ्त होगा घर देवघर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देवघर में सरकार बहुत जल्द ही स्मार्ट कॉलोनी बनायेगी. कॉलोनी में 10 हजार परिवार को घर देने की योजना है. 2022 तक इस योजना का […]
विज्ञापन
झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्टा विधायक ने कहा
स्मार्ट कॉलोनी में सभी सुविधाएं होंगी उपलब्ध
गरीबों के लिए मुफ्त होगा घर
देवघर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देवघर में सरकार बहुत जल्द ही स्मार्ट कॉलोनी बनायेगी. कॉलोनी में 10 हजार परिवार को घर देने की योजना है. 2022 तक इस योजना का धरातल पर लाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्टा विधायक जानकी यादव ने देवघर में जमीन का निरीक्षण किया.
2022 तक घर देने का लक्ष्य: प्रभात खबर से खास बातचीत में बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि आवास बोर्ड के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य में कोई बेघर नहीं होगा. चांदडीह सहित अलग-अलग इलाके में करीब सौ एकड़ से अधिक जमीन का अध्यक्ष ने निरीक्षण किया. इसके बाद आवास बनाने का निर्णय लिया जायेगा. सभी को 2022 तक घर देने का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान चेयरमैन सह विधायक ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्हें मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प के साथ पूजा करायी.
कैसा होगा कॉलोनी का स्वरूप
लंबे चौड़े भूखंड में बने इस कॉलोनी में सभी तरह की सुविधाएं होंगी. कॉलोनी में बाजार, खेल का मैदान, तालाब, बिजली, पानी आदि तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है.
गरीबों को मुफ्त में घर
श्री यादव ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार की समाज के प्रति बहुत ही अहम भूमिका होती है. इस कॉलोनी में पत्रकारों को भी घर दिया जायेगा. यहां बाजार दर से काफी कम दर में मकान मिलेगा. इसके अलावा गरीबों को मुफ्त घर देने की योजना है. इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता अशोक झा, शिव सर्राफ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










