10 लाख की विदेशी शराब बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
क्राइम l हरिहरबाड़ी निवासी मनीष झा पर एफआइआर दर्ज, तलाशी में छापेमारी पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले से बरामदगी खाली जमीन पर चहार-दीवारी के अंदर रखी गयी थी शराब की खेप गुप्त सूचना पर कार्रवाई मोहनपुर : मोहनपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. थाना क्षेत्र के पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले में एक चहारदीवारी के […]
विज्ञापन
क्राइम l हरिहरबाड़ी निवासी मनीष झा पर एफआइआर दर्ज, तलाशी में छापेमारी
पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले से बरामदगी
खाली जमीन पर चहार-दीवारी के अंदर रखी गयी थी शराब की खेप
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
मोहनपुर : मोहनपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. थाना क्षेत्र के पुनसिया खपरोडीह मुहल्ले में एक चहारदीवारी के अंदर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गयी है. यह चहारदीवारी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी मनीष झा की है. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के बयान पर मनीष झा पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 340/17 धारा 272, 273, आपीसी 47 ए उत्पात अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने मनीष झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है.
अहले सुबह पुलिस ने की कार्रवाई : पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि खपरोडीह में एक चहारदीवारी के अंदर शराब की बड़ा खेप आयी है. सूचना के बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस बल सुबह करीब चार बजे खपरोडीह पहुंचे. वहां देखा कि एक चहारदीवारी के अंदर तिरपाल से ढंक कर विदेशी शराब की बोतलें रखी गयी थी. वहां कोई घर नहीं था. पहले तो पुलिस आश्चर्यचकित हुई कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब यहां क्यों रखी गयी थी. पुलिस को छानबीन में पता चला कि इस चहारदीवारी से रात में पैकिंग कर वाहन के जरिये शराब बिहार भेजने की तैयारी थी.
रात में पैकिंग कर शराब बिहार भेजने की थी तैयारी
क्या-क्या हुआ बरामद
बरामद विदेशी शराब में 375 एमएल आरएस -11 पेटी, आइबी 180 एमएल-44 पेटी, 375 एमएल 19 पेटी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










