सुबह से भटक रहे थे मरीज, 11 बजे पहुंचीं चिकित्सक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे थे मरीज, 11 बजे पहुंचीं चिकित्सक पदस्थापित हैं तीन चिकित्सक, आयीं सिर्फ एक सीेएस ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई पालोजोरी : पालोजोरी सीएचसी का हाल नाम बड़े व दर्शन छोटे वाला है. करोड़ों की लागत से बने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को पर्याप्त सुविधाएं […]
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे थे मरीज, 11 बजे पहुंचीं चिकित्सक
पदस्थापित हैं तीन चिकित्सक, आयीं सिर्फ एक
सीेएस ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
पालोजोरी : पालोजोरी सीएचसी का हाल नाम बड़े व दर्शन छोटे वाला है. करोड़ों की लागत से बने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. यहां तीन चिकित्सक के अलावा एक आयुष चिकित्सक पदस्थापित हैं. फिर भी आउट डोर के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. सोमवार को सीएचसी की अव्यवस्था उस समय सामने आ गयी जब इलाज कराने सीएचसी पहुंचे कई मरीजों को चिकित्सक के न रहने के कारण आउटडोर कक्ष के सामने घंटों इंतजार करना पड़ा. कहने को यह केंद्र 24 घंटे सेवा देने के लिए चिह्नित है. लेकिन लोगों से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.
सोमवार को इलाज कराने पहुंची पाटनपुर की पुतुल मंडल, पाड़ो की जहां आरा व जुआठभांगा गांव की एक प्रसूति महिला के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. पुतुल ने बताया कि वह सुबह के साढ़े आठ बजे से ही सीएचसी में बैठी थी, लेकिन लेकिन दिन के 11 बजे तक कोई भी चिकित्सक आउटडोर में नहीं आये थे. हालांकि साढ़े 11 बजे चिकित्सा प्रभारी डॉ एनी एलिजाबेथ टुडू सीएचसी पहुंचीं व मरीजों का इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










