मकान मालिकों की बनेगी सूची, होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने के मामले में पुलिस गंभीर है. पुलिस अब इसकी सूची तैयार करने में जुट गयी है कि किस मकान मालिक ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया. बहुत जल्द ऐसे मामलों में नगर पुलिस कार्रवाई आरंभ करनेवाली है. अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नगर पुलिस […]
विज्ञापन
देवघर: मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने के मामले में पुलिस गंभीर है. पुलिस अब इसकी सूची तैयार करने में जुट गयी है कि किस मकान मालिक ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया. बहुत जल्द ऐसे मामलों में नगर पुलिस कार्रवाई आरंभ करनेवाली है. अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नगर पुलिस ने यह तरकीब अपनायी है.
किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है. ऐसे लोगों की सूची तैयार करने का काम नगर थाना द्वारा आरंभ कर दिया गया है. सूची तैयार करने के बाद नगर पुलिस डिफॉल्टर मकान मालिकों को नोटिस रिसीव करायेगी. इसके बाद भी अगर मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन नहीं करायेंगे, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी.
इस संबंध में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कई अपराध में शामिल आरोपितों के किराये पर रहने का साक्ष्य मिला है. बिना चरित्र सत्यापन के ही लोग अपने मकान में किरायेदार रख लेते हैं. बाद में किरायेदार बनकर रहनेवाले अपराधी चोरी, छिनतई सहित गंभीर अपराध कर बैठते हैं. ऐसे में पुलिस के पास अगर पूरी लिस्ट रहेगी तो अपराधियों को किराये पर कमरा मिलने में कठिनाई होगी. इससे अपराध पर अंकुश लग सकेगा.
यूनाइटेड बैंक डकैती की रकम बरामद हुई थी किराये के कमरे से : यूनाइटेड बैंक डकैती की रकम नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित किराये के कमरे व पालोजोरी थाना क्षेत्र के खागा में मास्टर माइंड सुनील दास द्वारा लिये किराये के कमरे से बरामद हुई थी. बिलासी में किराये के कमरे से डकैती कांड के एक आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा था. जानकारी हो कि यूनाइटेड बैंक से दिनदहाड़े 55 लाख रुपये की डकैती हुई थी. इसके पूर्व भी कई अपराध में आरोपितों के किराये के कमरे में रुकने का साक्ष्य पुलिस को मिला था. उसी के मद्देनजर किरायेदारों का डाटाबेस तैयार करने के प्रयास में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










