45 लाख ले लिये, जमीन नहीं की रजिस्ट्री
देवघर: मधुपुर के मीना बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता ने अवर निबंधक मधुपुर के नाम आवेदन देकर एकरारनामे की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की याचना की है. आवेदन में उल्लेख है कि मौजा मधुपुर अनुमंडल के छोटा शेखपुरा मौजा में एक बसौड़ी जमीन है, जिसे बेचने का एग्रीमेंट उनके साथ शोभा देवी पति […]
इस एवज में अलग-अलग तिथियों में कुल 45 लाख रुपये लिये. जमीन का सौदा एक करोड़ से भी अधिक राशि में किया था. कहा है कि पैसे लेने के बाद भी जमीन नहीं दखल दिलायी है, और न उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री की है. आवेदन में कहा गया है कि इस संबंध में देवघर सिविल कोर्ट में टाइटिल सूट संख्या 53/2014 सिविल जज दो की अदालत में चल रहा है.
इस सूट के वादी विजय कुमार गुप्ता व कृष्ण मुरारी गुटगुटिया हैं. जबकि प्रतिवादी शोभा देवी को बनाया गया है. इधर शोभा देवी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके पति ने उक्त जमीन को दूसरे के नाम बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदक ने विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने का अनुरोध किया है. इसकी प्रतिलिपि देवघर उपायुक्त को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










