देवघर में तीन युवक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

रविवार का दिन हादसों भरा रहा. सड़क दुर्घटना में संताल परगना में छह लोगों की मौत हो गयी. देवघर जिले के देवीपुर में दो व जसीडीह में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों गोशाला मेला देख कर लौट रहे थे. वहीं पाकुड़-दुमका मुख्य पथ पर […]

विज्ञापन
रविवार का दिन हादसों भरा रहा. सड़क दुर्घटना में संताल परगना में छह लोगों की मौत हो गयी. देवघर जिले के देवीपुर में दो व जसीडीह में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों गोशाला मेला देख कर लौट रहे थे. वहीं पाकुड़-दुमका मुख्य पथ पर हिरणपुर के रानीपुर के समीप बस व ऑटो की सीधी भिड़ंत में एक महिला व एक युवक की मौत हो गयी. उधर, दुमका जिले के रामगढ़ में कालीपूजा मेला देख कर लौट रहे बाइक सवार की ऑटो से टक्कर में मौत हो गयी.
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के दो तथा जसीडीह थाना में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में गणेश्वर टुडू (25), अजय किस्कू (16) व आसन मरांडी उर्फ अर्पण (32) शामिल हैं. वहीं गणेश्वर की पत्नी बबीता मरांडी व आसन का मित्र अनिल हेंबरम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर देवीपुर पुलिस दिन भर इधर से उधर दौड़ती रही. घटना में मृत युवकों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.
रोशन पहाड़ के समीप पेड़ से टकरायी बाइक
पहली घटना रविवार की सुबह 6.30 बजे देवीपुर थाना क्षेत्र के रोशन पहाड़ के समीप हुई. थाना क्षेत्र के महुआडाबर निवासी गणेश्वर टुडू अपनी पत्नी बबीता मरांडी के साथ बाइक से गोशाला मेला देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रोशन पहाड़ के समीप तीखी मोड़ पर गणेश्वर को झपकी लग गयी अौर तेज गति से चल रही बाइक सीधे पेड़ से जोरदार ढंग से टकरा गयी. इस घटना में गणेश्वर के सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत गयी. जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी बबीता बाइक से गिरने के कारण चोटिल हो कर बेहोश हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे अौर दोनों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने गणेश्वर को मृत घोषित कर दिया.
सारवां के युवक की मथुरापुर में मौत
दूसरी घटना जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर के सबैजोर-साधुजोर गांव के समीप हुई. सारवां थाना क्षेत्र के लेड़वा गांव का रहनेवाला युवक अजय किस्कू (16) अपने फूफा के घर मथुरापुर गया हुआ था. शनिवार की रात गोशाला मेला देखने के बाद रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे अपने दो परिचित के साथ साइकिल से अपने घर लौट रहा था. उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर जिप प्रतिनिधि चिरंजीव कुमार पहुंचे. इधर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर पुलिस अस्पताल पहुंची अौर पोस्टमार्टम कराया.
तीसरी घटना : बुढ़ई के समीप बोलेरो ने कुचला
तीसरी घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई के समीप हुई. जब मधुपुर पथलजोड़ निवासी अनिल हेंबरम अपने साथी आसन मरांडी उर्फ अर्पण के साथ बाइक के पीछे बैठ कर देवीपुर मेला से घर लौट रहे थे. उसी दौरान बुढ़ई के समीप अोवरटेक करने के क्रम में एक बोलेरो ने उन दोनों को कुचल दिया. इस घटना में अर्पण का सिर बुरी तरह से कुचल जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अनिल का पैर टूट गया अौर सिर फट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पाते ही पीसीआर वैन ने अनिल को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भरती कर दिया. इधर, दोपहर बाद देवीपुर पुलिस की देख-रेख में अर्पण का पोस्टमार्टम कराया गया.
मृतकों के नाम
देवघर : गणेश्वर टुडू (25), अजय किस्कू (16) व आसन मरांडी उर्फ अर्पण (32)
दुमका : अंकित शर्मा (हंसडीहा के कुरमाहाट का रहनेवाला था)
पाकुड़ : इश्तेखार आलम (27) व झेलना मरांडी (22)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola