गाेपाष्टमी आज, निकाली गयी राधा-कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

देवघर : गोशाला में शनिवार को धूमधाम से गाेपाष्टमी मनायी जायेगी. इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को गोशाला परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. एसडीओ रामनिवास यादव ने शोभा यात्रा को रवाना किया. इसमें राधा व कृष्ण की झांकी के अलावा बड़ी संख्या में लोग झंडा आदि लेकर शहर के मुख्य मार्ग मंदिर मोड़, […]

विज्ञापन

देवघर : गोशाला में शनिवार को धूमधाम से गाेपाष्टमी मनायी जायेगी. इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को गोशाला परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. एसडीओ रामनिवास यादव ने शोभा यात्रा को रवाना किया. इसमें राधा व कृष्ण की झांकी के अलावा बड़ी संख्या में लोग झंडा आदि लेकर शहर के मुख्य मार्ग मंदिर मोड़, बजरंगी चौक, टावर चौक, बड़ा बाजार, शिक्षा सभा चौक आदि जगहों से भ्रमण करते हुए गोशाला परिसर में संपन्न हुआ. शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर गोशाला परिसर में गाे माता की पूजा की जायेगी.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाम में गोशाला परिसर में लोग पहुंचेंगे तथा गो माता को अपने हाथों से खाना खिला कर मंगलकामना करेंगे. इसके अलावा गोशाला परिवार की ओर से शाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य रूप से नाच-गान भजन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola