सीबीएसइ 12वीं बोर्ड की परीक्षा का निबंधन स्कूलों में शुरू
रांची/देवघर : सीबीएसइ की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यालयों में निबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. निबंधन स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है. नियमित, प्राइवेट, इंप्रूवमेंट देनेवाले छात्रों के लिए ऑनलाइन फार्म भरना जरूरी किया गया है. नियमित स्कूली छात्रों के लिए 1470 रुपये बतौर निबंधन शुल्क लिये […]
रांची/देवघर : सीबीएसइ की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यालयों में निबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. निबंधन स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है. नियमित, प्राइवेट, इंप्रूवमेंट देनेवाले छात्रों के लिए ऑनलाइन फार्म भरना जरूरी किया गया है. नियमित स्कूली छात्रों के लिए 1470 रुपये बतौर निबंधन शुल्क लिये जा रहे हैं.
निबंधन को लेकर स्कूलों के क्लास टीचरों को जिम्मेवारी दी गयी है. क्लास टीचर ही शुल्क और बच्चे का नाम तथा अन्य जानकारियां ऑनलाइन निबंधन फॉरमेट में भर कर उसे जमा करा रहे हैं. प्राइवेट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा देनेवाले छात्रों के लिए सीबीएसइ की वेबसाइट पर जाकर अपना निबंधन कराना होगा. इसके लिए शुल्क अलग-अलग रखा गया है. राजधानी में सीबीएसइ से संबद्ध सभी स्कूलों में यह प्रक्रिया अगले माह तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










