व्रतियों ने मांगी परिवार में शांति व समृद्धि
पालोजोरी : अंचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया. इस अवसर पर पालोजोरी के मुक्ति धाम, बरादाहा, बेनीडीह, चौधरीनावाडीह, नावाडीह सहित अन्य छठ घाटों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. छठ घाट में अर्घ्य देने के […]
पालोजोरी : अंचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया. इस अवसर पर पालोजोरी के मुक्ति धाम, बरादाहा, बेनीडीह, चौधरीनावाडीह, नावाडीह सहित अन्य छठ घाटों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. छठ घाट में अर्घ्य देने के लिए व्रतधारियों सहित हजारों श्रद्धालुओं का जुटान देखा गया. छठी मइया के गीत जहां आस्था को बढ़ा रहे थे, वहीं सूर्य को उगते हुए देख कर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं में आस्था व भक्ति की लहर दौड़ गयी.
इस दौरान घाटों में छठी मइया की महिमा दृष्टिगोचर हो रही थी. यहां सभी समान रूप से बिना किसी भेदभाव के भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में जुटे थे. मुक्तिधाम स्थित छठ घाट में अप्रत्याशित भीड़ जुटी थी. अर्घ्य के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच घाट में ही प्रसाद का वितरण भी किया गया. ऐसी मान्यता है कि अर्घ्य के पश्चात घाट का प्रसाद ग्रहण करने मात्र से कई तरह के दुखों का नाश हो जाता है. इस दौरान श्रद्धालु छठ व्रतियों को प्रणाम करने व उनके हाथों तिलक लगाने के लिए आतुर हो रहे थे.
वहीं प्रसाद प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही थी. छठ पूजा समिति द्वारा भी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गयी थी. सुबह में अर्घ्य देने के लिए विभिन्न पूजा समिति द्वारा दुध की व्यवस्था भी गयी थी. श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो इसके लिए छठ पूजा समिति के सदस्य लगातार अपनी स्तर से निगरानी में जुटे हुए थे. पुलिस प्रशासन द्वारा भी इस अवसर पर विशेष एहतियात बरतते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










