व्रतियों ने मांगी परिवार में शांति व समृद्धि

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी : अंचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया. इस अवसर पर पालोजोरी के मुक्ति धाम, बरादाहा, बेनीडीह, चौधरीनावाडीह, नावाडीह सहित अन्य छठ घाटों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. छठ घाट में अर्घ्य देने के […]

विज्ञापन

पालोजोरी : अंचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया. इस अवसर पर पालोजोरी के मुक्ति धाम, बरादाहा, बेनीडीह, चौधरीनावाडीह, नावाडीह सहित अन्य छठ घाटों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. छठ घाट में अर्घ्य देने के लिए व्रतधारियों सहित हजारों श्रद्धालुओं का जुटान देखा गया. छठी मइया के गीत जहां आस्था को बढ़ा रहे थे, वहीं सूर्य को उगते हुए देख कर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं में आस्था व भक्ति की लहर दौड़ गयी.

इस दौरान घाटों में छठी मइया की महिमा दृष्टिगोचर हो रही थी. यहां सभी समान रूप से बिना किसी भेदभाव के भगवान भास्कर को अर्घ्य देने में जुटे थे. मुक्तिधाम स्थित छठ घाट में अप्रत्याशित भीड़ जुटी थी. अर्घ्य के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच घाट में ही प्रसाद का वितरण भी किया गया. ऐसी मान्यता है कि अर्घ्य के पश्चात घाट का प्रसाद ग्रहण करने मात्र से कई तरह के दुखों का नाश हो जाता है. इस दौरान श्रद्धालु छठ व्रतियों को प्रणाम करने व उनके हाथों तिलक लगाने के लिए आतुर हो रहे थे.

वहीं प्रसाद प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही थी. छठ पूजा समिति द्वारा भी पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गयी थी. सुबह में अर्घ्य देने के लिए विभिन्न पूजा समिति द्वारा दुध की व्यवस्था भी गयी थी. श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो इसके लिए छठ पूजा समिति के सदस्य लगातार अपनी स्तर से निगरानी में जुटे हुए थे. पुलिस प्रशासन द्वारा भी इस अवसर पर विशेष एहतियात बरतते देखे गये.

कृषि मंत्री ने दिया अर्घ्य: राज्य के कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने पालोजोरी के मुक्तिधाम स्थित छठ घाट में गुरुवार की संध्या अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सूबे में सुख समृद्धि व शांति की कामना की.
चितरा प्रतिनिधि के अनुसार कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान के कर्मियों समेत स्थानीय गांव के श्रद्धालुओं ने सोना पोखरा में भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया. इसके अलावा सहरजोरी स्थित वृहत तालाब, अजय नदी के कुकराहा, हजारी नावाडीह आसनबनी, आसनसोल, सिकटिया, नौनी आदि घाटों में हजारों लोगों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया. बता दें कृषि मंत्री रंधीर सिंह ने अपने परिजनों व गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया. वहीं सोना पोखर में पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने अर्घ्य अर्पित किया.
सारवां प्रतिनिधि के अनुसार उदीयमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के साथ शुक्रवार को सूर्य उपासना का पर्व संपन्न हो गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के भंडारो अजय नदी घाट में विधायक बादल पत्रलेख सहित हजारों की संख्या भक्तों ने अर्घ्य दिया. कुहासा रहने के बाद भी स्नान कर व्रती सूर्य उदय होने की प्रतीक्षा करते रहे. जैसे ही सूर्य की लालिमा दिखी, अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया. भंडारो युवा क्लब की ओर से आधा किलोमीटर से नदी तक रंगीन प्रकाश से घाट रोशन कर दिया था. अजय नदी के अर्घ्य स्थल को फूलों के अलावा अनोखे शिवलिंग के साथ छठ मां की आकृति बालू से बनायी गयी थी. यह लोगों को आकर्षित कर रही थी. इसके अलावा चंदना, जियखाडा, मानजोरी, ताराजोरा, लखोरिया श्री तालाब, राउतडीह कदय घाट, भजलपुर पुर्णियां तालाब, तेलरिया अजय घाट, असहना घाट आदि जगहों पर हजारों लोगों ने अर्घ्य दिया. इस अवसर पर आनंद चौरसिया, राकेश कुमार, दीपक कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार, पिंटू कुमार, रामाशीष कुमार, महेश महतो, प्रदीप यादव, चंदन मंडल, सुधीर मंडल, गौतम कुमार, संजय मंडल मौजूद थे. सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया. नहाय खाय से लेकर उदयगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ शुक्रवार को समापन हो गया. सोनारायठाढ़ी समेत नकटी, अमगाछी, काशीटांड, पावै, दिगम्बरपुर, धनवे समेत दर्जनों गांवों में भक्ति-भाव से छठ पर्व मनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola