अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगे व्रती

Updated:
विज्ञापन

देवघर: आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बुधवार को छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में विधिवत खरना का महाप्रसाद दूध,चावल व गुड़ को मिला कर रसिया बनाया. उसके बाद दीप प्रज्जवलित करने के बाद पूजा के घर में भगवान भास्कर का स्मरण करते हुए भोग लगाया. इस अवसर पर व्रतियों के घरों में लोग […]

विज्ञापन
देवघर: आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बुधवार को छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में विधिवत खरना का महाप्रसाद दूध,चावल व गुड़ को मिला कर रसिया बनाया. उसके बाद दीप प्रज्जवलित करने के बाद पूजा के घर में भगवान भास्कर का स्मरण करते हुए भोग लगाया. इस अवसर पर व्रतियों के घरों में लोग खरना का महाप्रसाद लेने के लिये देर रात तक आते रहे. वहीं आज जगह-जगह तालाबों में व्रती छठ करने जायेंगी. आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ दिया जायेगा. शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के बाद छठ पर्व का पारन होगा.
घाटों पर स्वयंसेवी संस्थाएं लगाएंगी सेवा शिविर
शिवगंगा, डढ़वा, माथाबांध आदि घाटों पर अलग-अलग स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पूजा सामग्री उपलब्ध कराने के लिये सेवा शिविर लगाया जा रहा है. शिवगंगा घाट पर चंद्रशेखर खवाड़े की ओर से पंडा धर्म रक्षिणी सभा , शिवगंगा सेवा समिति छठ पूजा सेवा समिति बिग बजार आदि की ओर दोनों दिन शिविर संचालित किया जायेगा.
शहर के तालाब रंग बिरंगी रोशनी से नहाये
छठ को लेकर शहर के सभी मुख्य तालाब शिवगंगा, माथाबांध, डढ़वा,छतीसी, बतीसी, साहेब पोखर आदि जगहों पर आकर्षक लाइट लगा दी गयी है. रात में हर तलाब दूधिया रोशनी से जगमग कर रहा था.

छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला
छठ पर्व के लिए देवघर शहर के ट्रैफिक रूट में जिला प्रशासन ने बदलाव किया है. इसके तहत 26 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक और 27 की अहले सुबह दो बजे से 12 बजे दोपहर तक देवघर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं दुमका व हंसडीहा की ओर से आने वाले वाहनों को चौपामोड़ के पहले गिरिडीह की ओर से आने वाले वाहनों को नावाडीह के पहले बुढ़ैय के निकट तथा चकाई की ओर से आने वाले वाहनों को चकाई मोड़ के पहले रोक दिया जायेगा. छठ पर्व के अवसर पर अर्घ्य देने के लिए देवघर के विभिन्न घाटों जैसे शिवगंगा, डढ़वा नदी, माथाबांध, छत्तीसी, रोहिणी घाट, नौलखा मंदिर, नंदन पहाड़, अजय नदी व नावाडीह काफी भीड़ उमड़ती है.
दो पहिया-चार पहिया वाहनों के लिए भी अलग रूट
उक्त अवधि में चार, तीन व दो पहिया छोटे वाहनों का देवघर से जसीडीह की ओर से आवागमन का मार्ग डढ़वा नदी पुल से न होकर पुरनदाहा मोड़-सत्संग शंख मोड़-रोहिणी होते हुए जसीडीह होगा. वहीं जसीडीह से देवघर की ओर आने वाले छोटे वाहनों का उसी मार्ग से आगमन होगा. उक्त अवधि में शिवगंगा की ओर जाने वाली दो पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा. एसडीओ देवघर राम निवास यादव ने यातायात प्रभारी देवघर व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, देवघर थाना प्रभारी, जसीडीह, कुंडा, देवीपुर, मोहनपुर को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola