दो दिनों से गायब बच्चे का सुराग नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: साकेत विहार मुहल्ला निवासी शिवम को लापता हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय गुजर गया है. मगर अब भी वह घर नहीं पहुंचा है. उसकी तलाश में घरवाले सदर अस्पताल, स्टेशन, बस स्टैंड व नगर व कुंडा थाना पहुंच कर तलाश कर रहे हैं. हर आते-जाते लोगों से घर वाले शिवम की फोटो […]
विज्ञापन
देवघर: साकेत विहार मुहल्ला निवासी शिवम को लापता हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय गुजर गया है. मगर अब भी वह घर नहीं पहुंचा है. उसकी तलाश में घरवाले सदर अस्पताल, स्टेशन, बस स्टैंड व नगर व कुंडा थाना पहुंच कर तलाश कर रहे हैं.
हर आते-जाते लोगों से घर वाले शिवम की फोटो दिखा कर उसके विषय में पूछ रहे हैं. जबकि सदर अस्पताल के जेनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड अौर ड्यूटी रजिस्टर में भर्ती होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के नाम व पते की पड़ताल कर रहे हैं.
मगर परिजन व अभिभावकों को शिवम के विषय में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है. जबकि परिजनों द्वारा पुलिस को दिये गये सूचना के बाद पुलिस ने भी अपने स्तर से पड़ताल किया है. मगर पुलिस को भी शिवम के विषय में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










