देवघर में अब नहीं मिलेगी मोटर ग्लाइडर की ट्रेनिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: देवघर एयरपोर्ट पर अब मोटर ग्लाइडर व सामान्य ग्लाइडर की ट्रेनिंग नहीं मिलेगी. यह ट्रेनिंग सेंटर अब दुमका में शिफ्ट कर दिया गया है. देवघर में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब चालू होने वाला है, इसे देखते हुए मोटर ग्लाइडर का सारा सेट अप दुमका एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है. देवघर एयरपोर्ट के […]
विज्ञापन
देवघर: देवघर एयरपोर्ट पर अब मोटर ग्लाइडर व सामान्य ग्लाइडर की ट्रेनिंग नहीं मिलेगी. यह ट्रेनिंग सेंटर अब दुमका में शिफ्ट कर दिया गया है. देवघर में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अब चालू होने वाला है, इसे देखते हुए मोटर ग्लाइडर का सारा सेट अप दुमका एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है. देवघर एयरपोर्ट के ऑफिस समेत हैंगर की सारी सामग्री को भी दुमका एयरपोर्ट में शिफ्ट किया गया है.
दो दिनों के दौरान मोटर ग्लाइडर, सामान्य ग्लाइडर समेत हैंगर की सभी तकनीकी मशीनों को दुमका भेज दिया गया है. देवघर एयरपोर्ट पर जिन अभ्यर्थियों ने मोटर ग्लाइडर की ट्रेनिंग मिल रही थी, उन्हें अब दुमका में ही ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी.
एयरपोर्ट के पायलट कैप्टन संजय पांडेय ने बताया कि सारा सेट अप दुमका भेजा जा चुका है. जल्द ही देवघर एयरपोर्ट के रन-वे समेत अन्य कार्यों चालू होना वाला है. अभ्यर्थियों को दुमका में ट्रेनिंग देने के लिए सूचना भी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










