अपराध: बंपास टाउन में बैंककर्मी के घर हुई वारदात, तीन लाख के आभूषण चोरी
देवघर: बंपास टाउन बैजनाथ गार्डेन के समीप निवासी बैंककर्मी राकेश कुमार के घर से सोमवार को दिनदहाड़े गोदरेज में रखे तीन लाख से अधिक के जेवरात चोरी हो गये. इस संबंध में गृहस्वामी ने लिखित शिकायत नगर थाना में दी है. मामले में फ्रीज मरम्मत करने घर आये दो तकनीशियन को आरोपित बनाया गया है. […]
मामले में फ्रीज मरम्मत करने घर आये दो तकनीशियन को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि गृहस्वामी की पत्नी ने गोदरेज से निकाल कर उन लोगों को फ्रीज का गारंटी कार्ड देने के बाद चाबी वहीं बगल में टांग दी थी. इसके बाद पड़ोस से अपनी बच्ची को लाने चली गयी.
इसी बीच गोदरेज खोल कर उन मलोगों ने दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, अंगूठी व मांगटीका की चोरी कर ली. गृहस्वामी के अनुसार चोरी गये जेवरात की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बतायी गयी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस उक्त दोनों तकनीशियनों को हिरासत में लाकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ बोलने से परहेज कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










