महास्वास्तिका सत्संग को ओवरऑल व कृष्णापुरी को बेस्ट प्रतिमा का खिताब

Updated:
विज्ञापन

देवघर: प्रभात खबर द्वारा श्रेष्ठो दुर्गापूजा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को सूचना भवन में किया गया. प्रतियोगिता में शामिल विजयी दुर्गापूजा समितियाें को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री केएन झा, विधायक नारायण दास, डिप्टी मेयर नीतू देवी, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, डीपीआरओ बिंदेश्वरी झा,चेंबर के प्रदीप […]

विज्ञापन
देवघर: प्रभात खबर द्वारा श्रेष्ठो दुर्गापूजा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को सूचना भवन में किया गया. प्रतियोगिता में शामिल विजयी दुर्गापूजा समितियाें को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री केएन झा, विधायक नारायण दास, डिप्टी मेयर नीतू देवी, डीसी राहुल कुमार सिन्हा, डीपीआरओ बिंदेश्वरी झा,चेंबर के प्रदीप बाजला व दिगंबर जैन न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था. जिन समितियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें अतिथियों ने सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया. ह्वाट्सअप वोटिंग व निर्णायक मंडली निर्णय के अनुसार, बेस्ट ओवर ऑल का पुरस्कार महास्वास्तिका दुर्गापूजा समिति सत्संग को मिला. बेस्ट पंडाल का पुरस्कार हरदला कुंड दुर्गापूजा समिति (दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल) को दिया गया. वहीं बेस्ट प्रतिमा का पुरस्कार श्रीकृष्णापुरी दुर्गापूजा समिति को दिया गया. श्रीकृष्णापुरी दुर्गापूजा समिति को इसके अलावा बेस्ट पंडाल में दूसरे स्थान के लिए तथा बेस्ट इंटीरियर डेकोरेशन में भी दूसरे स्थान के लिए पुरस्कार दिया गया.

निर्णायक मंडली के सदस्यों ने पंडाल के रचनात्मक, कलात्मक, लाइटिंग, पारंपरिक पूजा, क्लचर एक्टिविटी, व्यवस्था सहित कई बिंदुओं पर मंथन पर विजेताओं की लिस्ट तैयार की, जिसके आधार पर पूजा समितियों को सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि निर्णायक मंडली में मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरू जी, रामसेवक गुंजन, पाबन राय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह व नरेंद्र पंजियारा थे. इस अवसर पर प्रायोजक विधायक नारायण दास, कांग्रेसी नेता बजरंगी महथा व झाविमो नेता विनोद वर्मा भी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालक रामसेवक गुंजन ने किया. अतिथियों का स्वागत संपादक जीवेश रंजन सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बिजनेड हेड बादल गोरांय ने किया.
कुछ अलग करने की मिलेगी ताकत : बालेश्वर सिंह
निर्णायक मंडली में शामिल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से पूजा-पंडालों को कुछ अलग करने का बल मिलेगा. सभी पूजा पंडाल और बेहतर करेंगे. देवघर की पौराणिक इतिहास में चार-चांद लगेगा.
सफाई व भक्तिभाव को बढ़ाने की जरूरत : नरेंद्र पंजियारा
निर्णायक मंडली में शामिल सह एसकेपी विद्याविहार के कला शिक्षक नरेंद्र पंजियारा ने कहा कि कुछ पूजा पंडालों में सफाई व भक्तिभाव की कमी दिखी. पूजा पंडालों पर इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
प्रतिस्पर्धा से आती है योग्यता में निखार : डीसी
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से योग्यता में निखार आती है. प्रभात खबर के इस आयोजन के बाद आगे साल से पूजा पंडालों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता व अनुशासन पर बेहतर करनेवालाें को जिलास्तर पर किया सम्मानित करेगा. इस अवसर पर उन्होंने ऐसे आयोजन जिलास्तर पर कराने की बात कही. मधुपुर के लिए अगल से आयोजन हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola