कृषि मंत्री की ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद चालू हुआ कोयला डिस्पैच

Updated:
विज्ञापन

चितरा: चितरा कोलियरी के सुरक्षा गार्डों द्वारा ओबी डंप का कोयला चुन रहे ग्रामीणों पर गोली चलाने की घटना के बाद कृषि मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में चितरा स्थित चेकपोस्ट में ग्रामीणों, कोलियरी प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें कृषि मंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल को 15 हजार […]

विज्ञापन
चितरा: चितरा कोलियरी के सुरक्षा गार्डों द्वारा ओबी डंप का कोयला चुन रहे ग्रामीणों पर गोली चलाने की घटना के बाद कृषि मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में चितरा स्थित चेकपोस्ट में ग्रामीणों, कोलियरी प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें कृषि मंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल को 15 हजार व कम घायलों को 8 हजार रुपये का मुआवजा कोलियरी प्रबंधन की ओर दिया जायेगा. साथ ही इलाज का खर्च भी दिया जायेगा.

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया. इस मौके पर कोलियरी के प्रभारी महाप्रबंधक बमबम सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बी.टी. कटारे, चितरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, यूनियन प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद राणा, पशुपति कोल, नवल किशोर राय, पूरण सिंह, भूदेव चन्द्र महतो के अलावे रामदास चौधरी, अमित यादव, भोला दास, आदर्श दास समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

कहते हैं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक
इस संबंध में चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बी.टी. कटारे ने कहा कि हमारे डंपिंग यार्ड में काफी तादाद में लोग बढ़ रहे थे. भीड़ बेकाबू थी. वहां पर कुछ घटना हो गई है. घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है. चार घायलों काे रेफर किया गया. दोषी पाये जाने कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola