निर्णय: रूठने-मनाने के बीच हंगामेदार रही निगम संपूर्ण बोर्ड की बैठक, तत्काल नहीं लगेगा यूजर चार्ज

Updated:
विज्ञापन

देवघर: नगर निगम की संपूर्ण बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही. कई वार्ड में एलइडी नहीं लगाने को लेकर हंगामा शुरू हुआ तथा कई बार पार्षद बैठक से बाहर निकल गये. उन्हें मनाने के बाद वापस बैठक में आये. डिप्टी मेयर नीतू देवी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में जनहित के कई प्रस्ताव पारित […]

विज्ञापन
देवघर: नगर निगम की संपूर्ण बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही. कई वार्ड में एलइडी नहीं लगाने को लेकर हंगामा शुरू हुआ तथा कई बार पार्षद बैठक से बाहर निकल गये. उन्हें मनाने के बाद वापस बैठक में आये. डिप्टी मेयर नीतू देवी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में जनहित के कई प्रस्ताव पारित किये गये.

वहीं डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए युजर्स चार्ज लेने का विरोध करने पर तत्काल बगैर शुल्क डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू करने पर सहमति बनी. पार्षद वशिष्ठ नारायण सुमन ने ट्रायल के रूप में बिना शुल्क डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सलाह दी. तीन घंटे चली बैठक में हंगामा के दौरान सीइओ संजय कुमार सिंह व डिप्टी मेयर बीच-बचाव करते रहे. वहीं कई मुद्दों पर पार्षद एकजुट भी दिखे. हिरणा मुहल्ला का नाम महादेव कॉलोनी रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया. इसका सर्वप्रथम पार्षद शहनाज प्रवीण ने विरोध किया, जिस पर सभी ने सहमति दी.

एलइडी नहीं लगने से नाराज थे पार्षद: बैठक में हंगामा की शुरुआत तब हुई, जब पार्षद आशीष झा उर्फ कन्हैया ने गत बैठक की संपुष्टि करने से मना कर दिया. उन्होंने पिछली बैठक की रिकार्डिंग कॉपी देने की मांग की तथा नहीं मिलने से संपुष्टि करने से मना कर दिया. इसका अधिकांश पार्षदों ने समर्थन कर दिया.

इसके बाद से पार्षद शैलजा देवी ने अब तक पूरे निगम क्षेत्र में एलइडी नहीं लगने का मामला उठाया. पार्षद मंजू देवी अपने वार्ड में एलइडी नहीं लगने पर विरोध दर्ज करते हुए बैठक से निकल कर नीचे बैठ गयी. पार्षद सुभाष राणा व कार्तिक यादव भी अपना समर्थन जताते हुए मंजू देवी के साथ बैठक से निकल गये. इसके बाद सीइओ, डिप्टी मेयर नीतू देवी, पार्षद रीता चौरसिया, दिनेश यादव, वशिष्ठ नारायण सुमन आदि के मनाने पर तीनों पार्षद वापस बैठक में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola