24 घंटे में बदलें ट्रांसफॉर्मर : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार रविवार को शेखपुरा स्थित अपने आवासीय परिसर में जनता दरबार लगा कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान वार्ड नंबर 15 के एसआर डालमिया रोड के लोगों ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल जाने की बात बतायी. उन्होंने देवघर में विभागीय अधिकारी को 24 घंटे […]

विज्ञापन
मधुपुर: प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार रविवार को शेखपुरा स्थित अपने आवासीय परिसर में जनता दरबार लगा कर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान वार्ड नंबर 15 के एसआर डालमिया रोड के लोगों ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल जाने की बात बतायी. उन्होंने देवघर में विभागीय अधिकारी को 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया.

आर्य समाज के कई सदस्य भी उनसे मिले और वहां के विवाद के संबंध में जानकारी देते हुए सहयोग की मांग की. छठ की तैयारी को लेकर मंत्री ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलायी है. इस दौरान वे कई छठ घाटों का निरीक्षण भी करेंगे. उन्होंने मधुपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज बना रहे विभाग के अभियंता व संवेदक को भी काम के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को बुलाया है.

कुशमाहा में जिप से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मंत्री सोमवार को करेंगे. मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अवनि भूषण, बीस सूत्री अध्यक्ष अवध भैया, सचिन रवानी, राजेंद्र गुप्ता, टीमू महाराज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola