प्रदीप ठाकुर हत्याकांड. एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी
देवघर : प्रदीप कुमार ठाकुर हत्याकांड में पुलिस ने सौरभ पलिवार उर्फ पांडेय बॉस को घटना के महज 36 घंटे में दबोच लिया. बाद में पांडेय बॉस की निशानदेही पर रांगा मोड़ स्थित चाउमीन दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने एक अवैध पिस्टल भी बरामद किया है. इससे पहले एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व […]
देवघर : प्रदीप कुमार ठाकुर हत्याकांड में पुलिस ने सौरभ पलिवार उर्फ पांडेय बॉस को घटना के महज 36 घंटे में दबोच लिया. बाद में पांडेय बॉस की निशानदेही पर रांगा मोड़ स्थित चाउमीन दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने एक अवैध पिस्टल भी बरामद किया है. इससे पहले एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ई सहित नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी, पंडित बीएन झा रोड व रांगा मोड़ में छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित को पुलिस ने बुढ़ई इलाके से गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










