मंगलवार की रात पुलिस ने बरमसिया इलाके से पकड़ाये, रिम्स से फरार आरोपित समेत दो पकड़ाये
देवघर : नगर पुलिस ने मंगलवार की रात बरमसिया इलाके से दो पुराने आरोपितों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक राजेश यादव व दूसरा प्रयाग यादव है. राजेश विलियम्स टाउन मुहल्ले का निवासी है. वह मूल रूप से बिहार के टेलवा बाजार का रहने वाला बताया जाता है. मारपीट कर रंगदारी मांगने के […]
देवघर : नगर पुलिस ने मंगलवार की रात बरमसिया इलाके से दो पुराने आरोपितों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक राजेश यादव व दूसरा प्रयाग यादव है. राजेश विलियम्स टाउन मुहल्ले का निवासी है. वह मूल रूप से बिहार के टेलवा बाजार का रहने वाला बताया जाता है. मारपीट कर रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.
फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया था. जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. तब से पुलिस को उसकी तलाश थी. वहीं प्रयाग यादव जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है. उस पर जसीडीह थाना अंतर्गत मानिकपुर जुबली पंप के समीप एक दूसरे पेट्रोल पंप पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है. साथ ही उस पर कुछ ईंट भट्टों के संचालकों से भी रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस को मिली थी. उक्त मामले में जसीडीह पुलिस को प्रयाग की तलाश थी. नगर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद उससे लगातार पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










