धनतेरस पर शहर के चौक चौराहों पर जाम ही जाम
देवघर : धनतेरस के बाजार में खरीदारी के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. इससे शहर में हर चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही. कई जगहों पर दिन-भर वाहनों की लंबी कतार लगती रही. कुछ स्थानों को छोड़ कर अधिकांश जगह यातायात पुलिस नजर नहीं आ रहे थे. खासकर […]
देवघर : धनतेरस के बाजार में खरीदारी के लिए सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही. इससे शहर में हर चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही. कई जगहों पर दिन-भर वाहनों की लंबी कतार लगती रही. कुछ स्थानों को छोड़ कर अधिकांश जगह यातायात पुलिस नजर नहीं आ रहे थे.
खासकर प्राइवेट बस स्टैंड से लेकर झौंसागढ़ी मंदिर मोड़ तक, सर्राफ स्कूल, बजरंगी चौक, निजामत हुसैन रोड, राय एंड कंपनी चौक, टावर चौक, प्रधान डाकघर तक व दिनबंधु स्कूल मोड़ पर एक तरह जाम का नजारा बना रहा. उक्त सभी रूट में दिन-भर में कई बार जाम लगती व छूटती रही. यही हाल मुख्य बाजार में दिखा. मुख्य बाजार में भीड़ इस कदर थी कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










