ओवरब्रिज पर उग आयी झाड़ियों की हुई सफाई
देवघर: देवघर-दुमका रेललाइन व एनएच पर स्थित महेशमारा ओवरब्रिज पर उग आये पौधे व झाड़ियों से संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. इन पौधों व झाड़ियों की सफाई के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया. नेशनल हाइ-वे के कार्यपालक अभियंता रामबदन सिंह के निर्देश […]
देवघर: देवघर-दुमका रेललाइन व एनएच पर स्थित महेशमारा ओवरब्रिज पर उग आये पौधे व झाड़ियों से संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. इन पौधों व झाड़ियों की सफाई के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया गया. नेशनल हाइ-वे के कार्यपालक अभियंता रामबदन सिंह के निर्देश पर मजदूरों ने पुल पर उग आये पौधे व झाड़ियों की सफाई की.
पहले दिन पुल के दोनों किनारे के पाैधों को हटाया गया व उसके बाद सफाई हुई. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि प्रभात खबर ने पुल की सुरक्षा व स्वच्छता पर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है, जो सराहनीय है. अधिक दिनों तक पौधे व मिट्टी रहने से पुल पर तकनीकी असर पड़ सकता था, निश्चित रूप से पुल का अब नियमित सफाई व मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. पुल के एप्रोच रोड व नीचे स्तर में भी सफाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










