नवंबर के अंत तक सभी घरों को मिलेगा डस्टबिन
देवघर: दीपावली को देखते हुए नगर निगम ने कचरा उठाने के साथ-साथ यूजर चार्ज वसूली की तैयारी पूरी कर ली है. ये सिर्फ शहरी क्षेत्र के वार्डों पर ही लागू है. उक्त जानकारी नगर निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि जसीडीह निवासी को ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में नहीं रखा […]
चार्ज से आने वाले पैसे को उसी वार्ड के विकास में खर्च किया जायेगा. सफाई के लिए निगम ने एक-एक वार्ड में एक-एक ट्रैक्टर, एक वार्ड जमादार व वार्ड जमादार के रिपोर्ट पर सफाई कर्मचारियों की संख्या तय करेगी. वहीं हरेक वार्ड से चार्ज वसूली के लिए सभी वार्ड में टैक्स दारोगा की नियुक्ति होगी. आवासीय घरों से लेकर प्रतिष्ठानों को दो डस्टबीन दिया जायेगा. इसमें एक हरा व दूसरा ब्लू रंग का होगा.
हरे रंग में सूखा कचरा व ब्लू में गीला कचरा रखने के लिए पहले चरण में महीने के अंत तक चार सौ घरों को डस्टबीन देने की तैयारी है. इसके अलावा निगम एक टाॅल फ्री नंबर जारी करेगा. इस पर आम लोग सफाई से लेकर अन्य प्रकार के सुझाव दे सकते हैं. जनता से मिले फीडबैक के आधार पर सुविधा को और बढ़ाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










