डालसा चलायेगा जिले में डोर टू डोर कानूनी जागरुकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

देवघर: जिले में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा. झालसा की ओर से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए सौ दिनों का अभियान चलाया जायेगा. इसमें सुदूर गांव से लेकर शहर कोने-कोने में जाकर कानूनी जानकारी दी जायेगी. साथ ही डालसा की ओर से दी जाने वाली कानूनी सेवा व […]

विज्ञापन
देवघर: जिले में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहेगा. झालसा की ओर से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए सौ दिनों का अभियान चलाया जायेगा. इसमें सुदूर गांव से लेकर शहर कोने-कोने में जाकर कानूनी जानकारी दी जायेगी. साथ ही डालसा की ओर से दी जाने वाली कानूनी सेवा व सहायता से भी आमलोगों को अवगत कराया जायेगा. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत नौ नवंबर से होगी, जो सौ दिनों तक चलेगा. राष्ट्रीय सेवा दिवस के अवसर पर यह आयोजन होगा. अभियान को हरी झंडी पांच नवंबर को ही दिखायी जायेगी.

इसे सफल बनाने के लिए पैनल लॉयर व पीएलवी की एक बैठक स्थानीय न्याय सदन में हुई जिसमें पीएलवी व पैनल लॉयर शामिल हुए. बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि सभी पैनल लॉयर पारा लीगल वोलेंटियर सेवा भाव से काम करें व अभियान को गति दें. डालसा के सचिव पीके शर्मा ने कहा कि यह एक व्यापक अभियान है जिससे सभी लोग लाभान्वित होंगे.

इस अवसर पर उपरोक्त न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा वरीय एडवोकेट एफ मरीक, संजय कुमार मिश्र, सुनीता मजुमदार, अर्पणा मिश्रा, कविता झा, राजीव रंजन महतो, विनोद सिन्हा, रंजीत कुमार देव, हरेकृष्ण राय, चक्रधर प्रसाद सिंह, पीएलवी राजकुमार साह, विक्की कुमार, चंद्रशेखर यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola