चार सूत्री मांगों के समर्थन में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया प्रदर्शन, मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में दिया धरना
मधुपुर : ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन मधुपुर शाखा द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष आरके सिंह ने की. मौके पर कोलकाता से आये यूनियन के ज्वाइंट जेनरल सेक्रेटरी सेंट्रल एमएस मंडल ने कहा कि आज रेलकर्मी काफी परेशानियों व समस्याओं के […]
रेलवे आवासों की स्थिति अत्यंत जर्जर है. इनका रखरखाव समय पर नहीं किया जा रहा है. रेल क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है. क्वार्टर परिसर में भारी जंगल उग आये हैं. इन समस्याओं को अविलंब दूर किया जाये. स्थानीय इकाई के सचिव अनिल कुमार राय ने बताया कि वे लोग चार सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं.
पतरो नदी में लगे पंप के जल जाने से पांच महीने से रेल आवासों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. उसे बहाल करने की मांग के अलावे क्वार्टर परिसर में नालों की सफाई, जर्जर रेल आवासों की अविलंब मरम्मत, बिजली वायरिंग, रंगाई आदि की मांग प्रमुख है. वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे. मांगों को लेकर डीआरएम आसनसोल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. रेलवे गार्ड बासुदेव राउत की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन को लेकर भी एक मिनट का मौन रखा. मौके पर डीके मिश्रा, बीके गुप्ता, एमपी सिंह, वकील यादव, टीके नियाजी, विभूति कुमार, आरके मेहता, नंदन पासवान, पिंटू शर्मा, बलदेव महतो, विजय श्रीवास्तव समेत दर्जनों रेल कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










