माता के दरबार में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु
मधुपुर/ मारगोमुंडा/ चितरा/ सारवां: गुरुवार को महाअष्टमी के अवसर पर मधुपुर के पाथरोल काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. बड़ी संख्या में बकरों की बली दी गयी. अहले सुबह से ही बली प्रारंभ हो जाती है, जो काफी देर तक चलती है. पाथरोल, मधुपुर, सारठ, पालोजोरी, पिपरा, बुढ़ैय के अलावा जामताड़ा, देवघर समेत आसपास […]
इस अवसर पर कदय नदी तट पर अवस्थित विशनपुर गहवर में अहले सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे थे. इस अवसर पर सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर सारवां, वनवरिया इस्टेट दुर्गा मंदिर, लखोरिया दुर्गा मंदिर, भैयामंडा लखोरिया, बधनी दुर्गा मंदिर, डुमरिया दुर्गा मंदिर व भैयाडीह गिधंडा दुर्गा मंदिर लोगों ने मां की पूजा-अर्चना की. पूजा में आचार्य यमुनाकांत पत्रलेख समेत की तए. व्यवस्था संचालन में विधायक सह समिति अध्यक्ष बादल समेत कई थे. उधर, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. मां त्रिपुरसुंदरी श्रृंगार सेवा तुतरा पहाड़ी के सदस्यों ने निदेशक एलएन झा के नेतृत्व में कन्याओं व महिलाओं ने देवी आदि शक्ति जगदंबा मां की स्तुति की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










