जसीडीह जंक्शन पर छह अक्तूबर से दूरंतो का होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को देवघर आनेवाले और यहां से दिल्ली और सियालदह की ओर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब दिल्ली से सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को व सियालदह से बुधवार व गुरुवार को दुरंतो एक्सप्रेस जसीडीह होकर जायेगी. यह ट्रेन छह अक्तूबर को पहली बार जसीडीह […]

विज्ञापन

देवघर : बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को देवघर आनेवाले और यहां से दिल्ली और सियालदह की ओर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब दिल्ली से सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को व सियालदह से बुधवार व गुरुवार को दुरंतो एक्सप्रेस जसीडीह होकर जायेगी. यह ट्रेन छह अक्तूबर को पहली बार जसीडीह जंक्शन पर रुकेगी. इस ट्रेन के जसीडीह जंक्शन पर ठहराव होने से यहां आने-जाने वाले लोगों को राजधानी सरीखे ट्रेन से यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा.

इस सुविधा से फास्ट यात्रा करने की सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव अपने आप में बड़ा फैसला है. राजधानी के बाद दूरंतो जैसी ट्रेन का फायदा यहां के लोगों को मिलेगी. जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस पर भी रेलवे फैसला लेगा. इस क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर रेल सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम रघुवर दास, रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हैं.

कोलकाता-दिल्ली दूरंतो सप्ताह में दो दिन रुकेगी
दिल्ली से सोमवार व गुरुवार और सियालदह से बुधवार व गुरुवार को जसीडीह में रुकेगी दूरंतो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola